बागपत. यूपी में नीले का ड्रम का खौफ अब भी बना हुआ है. यही वजह है कि भतीजे के प्यार में पड़ी चाची को उसके पति ने डर के मारे छोड़ दिया. डर ऐसा कि पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. उसके बाद दोनों को एक साथ रहने के लिए भेज दिया, जिसकी लोगों के बीच खूब चर्चा है.

इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा

बता दें कि पूरा मामला दोघट क्षेत्र के एक कस्बे का है. जहां रहने वाली एक महिला अपने भतीजे पर दिल हार बैठी. दोनों एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिलने लगे. इस बीच महिला के पति ने दोनों को एक साथ देख लिया. जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस दौरान पति ने अपने साथ रखने से इंकार कर दिया और पत्नी को घर से निकाल दिया. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए पति ने किसी की एक न सुनी.

इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा बिजली विभाग! लापरवाही के चलते 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से लाइनमैन की गई जान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब?

मामले को लेकर पति का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में कई पतियों की जान जा चुकी है. मेरठ में नीला ड्रम वाला कांड हुआ था. बस यही वजह है कि वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता. ऐसे में पति ने पत्नी और प्रेमी को थाने बुलाकर पुलिस के सामने माला डलवाकर शादी करा दी और दोनों को एक साथ भेज दिया.