बाराबंकी. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी होने के बाद और विदाई से पहले लड़की पक्ष को पता चला कि उनकी बेटी की शादी एक किन्नर से हो गई. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पोल खुलते ही बाराती भाग गए. हालांकि, लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसकी मां को पकड़ लिया. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी
बता दें कि पूरा मामला कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव है. जहां रहने वाली एक युवती की शादी दिलौना निवासी रिशु के साथ तय हुई थी. 13 फरवरी को शादी हुई. वहीं लड़की की विदाई होने ही वाली थी कि कुछ किन्नर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लड़की पक्ष को जानकारी दी कि लड़का किन्नर है. इस दौरान उन्होंने लड़के को साथ ले जाने की कोशिश भी की. ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
वहीं मामले की जानकारी होते ही लड़के पक्ष के लोग मौके से चले गए. हालांकि, लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसकी मां के साथ कुछ लोगों को रोक लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से बात करके समझौता कराया. उसके बाद बिना दुल्हन के बारात लौट गई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


