देहरादून। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ से डरकर राज्य सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। राज्यपाल आवास कूच को सफल बनाने के लिए लगाए गए पोस्टर-बैनर को आज सुबह नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जबरन हटवाना इस बात का प्रमाण है।
सरकार की बौखलाहट खुलकर सामने आई
यशपाल आर्य ने कहा कि राजधानी देहरादून में आज कांग्रेस पार्टी और जागरूक नागरिकों द्वारा प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ राजभवन_घेराव किया जा रहा है। लेकिन सरकार की बौखलाहट अब खुलकर सामने आ गई है। राज्यपाल आवास कूच को सफल बनाने के लिए लगाए गए पोस्टर-बैनर और प्रचार सामग्री को आज सुबह नगर निगम के कर्मचारियों से जबरन हटवाया गया। यह प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार का प्रदर्शन है। हम इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं और चेतावनी देते हैं कि लोकतंत्र को कुचलने का हर प्रयास जनता को और अधिक संगठित करेगा।
READ MORE: सीएम धामी के विजन का असर, एविएशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में उत्तराखंड बना नंबर वन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ से डरकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनआक्रोश से घबराई हुई है। क्या अब इस प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध भी अपराध है? क्या सत्ता के खिलाफ बोलना गुनाह बना दिया गया है? हम साफ कहना चाहते हैं। पोस्टर हटाने से आंदोलन नहीं रुकते, आवाज़ दबाने से जनसैलाब नहीं थमता। यह दमनकारी रवैया लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है और इसका जवाब सड़कों पर जनशक्ति देगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


