मानसा। पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला परिवार एक बार फिर से चर्चा में है उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है जिसके कारण वह काफी परेशान है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की है हाल ही में उन्होंने इस विषय पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होने के कारण पुलिस कार्यालय के सामने धरना भी दिया था।

पुलिस ने गायक की माता चरण कौर के बयानों के आधार पर एक बड़ी डिजिटल कंपनी और दो व्यक्तियों के FIR दर्ज की है। यह मामला 30 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी और धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसने पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है।मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की है। जिसमें उन्होंने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 30 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी के मालिक उनके बेटे की कमाई खा रहे हैं और उसका हिसाब भी नहीं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों ही सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर उनके पिता बलकौर सिंह ने मानसा में SSP ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। इस प्रदर्शन के बाद अब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, शब्बीर मोमिन और वन डिजिटल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।