पटना। बिहार में मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा आज से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। इस बार राज्य भर में कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 15.12 लाख विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस साल लड़कों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक है।
परीक्षा का शेड्यूल और समय
बोर्ड ने समय का सख्त पालन करने के निर्देश दिए हैं:
पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से (एंट्री 30 मिनट पहले बंद)।
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से।
पहले दिन का विषय: दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली) की परीक्षा।
अंतिम तिथि: यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी।
जूते-मोजे पर पाबंदी और ‘नो एंट्री’ रूल
कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षार्थियों को 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मेन गेट लॉक कर दिया जाएगा। ठंड के बावजूद नकल रोकने के लिए जूते-मोजे पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है, छात्र केवल चप्पल पहनकर ही अंदर जा सकते हैं।
मुंगेर में नकल की तैयारी का वीडियो वायरल
परीक्षा की सख्ती के दावों के बीच मुंगेर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सेंटर के बाहर एक छात्र अपनी पेंट में ‘चिट’ छिपाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में दो छात्र नजर आ रहे हैं, जिसमें एक मोबाइल से तैयारी कर रहा है और दूसरा बड़ी ही चालाकी से पर्चियां छिपा रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े कर रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


