हरदोई. एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक ग्रामीण ने अपने 2 बकरियों का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया. ग्रामीण ने कार्ड छपवाकर लोगों को न्योता दिया और केट काटवाकर लोगों को भोज कराया. इतना ही नहीं डीजे की धुन पर जमकर डांस किया. पूरे मामले का वीडियो किसी ग्रामीण ने रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- ‘अपराध और पाप का गढ़ बना UP’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- PDA समाज पर सबसे अधिक…
बता दें कि पूरा मामला सदर तहसील के गौरा डांडा गांव का है. जहां रहने वाले लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी 2 बकरियों का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया. लालाराम श्रीवास्तव ने बकायदा कार्ड छपवाकर लोगों को बंटवाया और उन्हें बकरियों के बर्थडे में शामिल होने का न्यौता दिया. उन्होंने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रामायण और भागवत पाठ कराया. इस दौरान दोनों बकरियों को नहलाकर नए कपड़े पहनाए और फूल-माला भी पहनाया.
इसे भी पढ़ें- पापी पड़ोसी की प्रताड़ना! 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, उखड़ी सांसें, दरिंदगी की वारदात जानकर दहल उठेगा दिल
उसके बाद लालाराम श्रीवास्तव ने केट कटवाया. इतना ही नहीं डीजे के धुन पर जमकर डांस भी किया. इस दौरान ग्रामीण भी जमकर थिरकते दिखाई दिए. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों को दावत कराई, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में शेयर कर दिया. भैंसे के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. अब मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


