पंजाब में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल देखने के लिए मिल रही है, जहां एक ओर आप में उपमुख्यमंत्री की चर्चा चल रही है वहीं भाजपा और कांग्रेस अब मुख्यमंत्री पर तंजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में भाजपा नेता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने एक पोस्ट शेयर किया हैं जो चर्चा का विषय है.
उन्होंने कहा हैं कि हर बार ऐसा क्यों होता है कि जब पंजाब में ‘आप’ की कोई बड़ी रैली होती है, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल पहुंच जाते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि जब भी सत्ता की कुर्सी के पैर हिलते दिखते हैं, तो मुख्यमंत्री अक्सर हॉस्पिटल में मिलते हैं.

बलियावाल ने कहा यह कैसी जंग
बलियावाल ने सवाल उठाया कि क्या यह सच में ड्रग्स के खिलाफ जंग है या खुद मुख्यमंत्री मान के खिलाफ कोई कैंपेन शुरू किया गया है? उन्होंने सीएम की कुर्सी पर निशाना साधा है. उन्होंने इस स्थिति की तुलना पंजाब कांग्रेस में पुरानी खींचतान से की, जब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सुनील जाखड़ बनाम चरणजीत सिंह चन्नी का माहौल बनाया गया था।
आप में कुर्सी की खींच तान
बलियावाल ने आप में चल रहीं अंदरूनी क्लेश को भी लेकर ताना मारा है.आम आदमी पार्टी के अंदर भी कुर्सी के लिए ऐसी ही खींचतान देखने को मिल रही है, जहां मान के खिलाफ अरोड़ा या हरपाल चीमा जैसे नाम सामने आ रहे हैं. उन्होंने आखिर में चुटकी लेते हुए कहा कि अब देखना होगा कि पार्टी के विधायकों की मर्जी चलती है या दिल्ली में बैठे ‘बिग बॉस’ का आदेश आखिरी होता है.
- राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने बढ़ाई फसली ऋण चुकाने की तारीख
- परिजनों ने पैसों के लिए रची साजिश, युवती का आरोप- जबरन शादी के बाद पति ने किया दुष्कर्म
- ‘देश के कृषि मंत्री के क्षेत्र में गेहूं घोटाला’, पूर्व सीएम ने लगाया सनसनीखेज आरोप, CM के नाम पत्र लिखकर की EOW से जांच करवाने की मांग
- शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, रिश्वत मांगने और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए किया कार्यालय का घेराव
- ‘सम्राट के CM बनने पर BJP में पसरा अजीब सन्नाटा’, पप्पू यादव बोले- पर्ची पर भारी पड़ी नीतीश की मर्जी

