अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नहर किनारे लगभग 7 वर्ष पूर्व एक युवक की अपहरण कर हत्या मामले में अपर जिला जज की अदालत ने तीन अभियुक्तों दोषी करार दिया है। मामला सासाराम मुफस्सिल थाना कांड संख्या 294/19 से संबंधित है, जिसका सेशन ट्रायल संख्या 20/23 है।
हत्या कर शव को नहर में फेंका
घटना 8 सितंबर 2019 की है। बताया जाता है कि 8 सितंबर की शाम मृतक रोहित कुमार सासाराम के तकिया मोहल्ले में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में काम कर रहा था, जहां से कुछ अपराधियों ने उसे जबरन उठा लिया और फिर बाराडीह नहर किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया। दूसरे दिन जब नहर से पुलिस ने शव बरामद किया, तो पिता काशी सेठ ने शव की पहचान की, जिन्होंने अपने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी नगर थाना सासाराम में दर्ज कराई थी।
न्यायालय में नौ लोगों की गवाही
अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में कुल नौ लोगों की गवाही दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों की पहचान मोबाइल के सीडीआर, एसडीआर एवं कैप के आधार पर की गई है तथा आगामी 18 फरवरी को सजा के बिंदुओं पर सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें- बिहार में भीषण सड़क हादसा, तिलक समारोह से लौट रहे 3 चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत, चौथे की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


