जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के गोराया कस्बे से मानवता को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ रसूखदार लोगों ने अपने कथित मनोरंजन के लिए 23 वर्षीय एक मानसिक रूप से कमजोर दलित युवक को पहले शराब पिलाई और फिर उसके साथ एक बेजुबान कुत्ते के जरिए ऐसी घिनौनी और अश्लील हरकत करवाई, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपियों ने न केवल यह कृत्य किया, बल्कि इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवक की मजबूरी और मानसिक स्थिति का फायदा उठाया। उसे शराब पिलाने के बाद 200 रुपये का लालच दिया गया। इसके बाद उससे कुत्ते के साथ आपत्तिजनक और शर्मनाक हरकतें करवाई गईं। इस पूरी घटना को बाकायदा मोबाइल में कैद किया गया और बाद में इसे मनोरंजन के तौर पर इंटरनेट पर साझा कर दिया गया।
वीडियो वायरल होते ही स्थानीय समाजसेवकों विवेक शर्मा और मंगू स्वामी ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों के नाम चर्चा में हैं- एक कुत्ते का मालिक बताया जा रहा है और दूसरा इलाके का हाल ही में चुना गया एक नया नेता। हालांकि, पुलिस ने अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने स्वतः संज्ञान (Suo-moto) लिया है। उन्होंने इस घटना को अद्वितीय, आश्चर्यजनक और बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित अनुसूचित जाति से है और आरोपी गैर-अनुसूचित जाति के लोग हैं। आयोग ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है।

डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया, ऐसी घिनौनी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो की जांच की जा रही है कि इसे किसने फिल्माया और किसने वायरल किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस वीडियो को आगे साझा न करें और शांति बनाए रखें।
- बिजली हादसे में मृत सदानंद के परिवार के लिए SDM डॉ. नेहा कुमारी ने खुद संभाली मदद की कमान, पीड़ित परिवार के लिए जुटा रही हैं फंड
- IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi ने बदल दिया 18 साल का इतिहास, पंत, संजू, किशन सबको पछाड़ा, बने तूफानी सिक्सर किंग
- मिडिल ईस्ट जंग बीच फंसे 345 भारतीय मछुआरे सकुशल पहुंचे चेन्नई, एस. जयशंकर ने आर्मेनिया की सरकार को जताया आभार
- Bilaspur News Update : पति ने गमछे से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या… नदी किनारे 190 लीटर अवैध शराब जब्त… शादी में गए परिवार के सूने घर में चोरी… सेल्समैन ने रची झूठी लूट की कहानी… बालक की हत्या का राज खुला…
- बेटी की डोली उठी तो पिता की उठी अर्थी, मोतिहारी में जहरीली शराब ने ली 8वीं जान, कर्ज में डूबा परिवार
