फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब की हंसला नदी (सरहिंद चो) में बड़ी मात्रा में मांस के टुकड़े पाए गए. जानकारी मिली है कि यह पशु अंग है जिसमें गाय का मांस होने की संभावना जताई गई है. इस खबर के सामने आने के बाद आसपास के इलाके में बेहद रोष उत्पन्न हो गया है. यह मांस नदी में प्लास्टिक के थैले मिले हैं. पुलिस को 16-17 फरवरी की रात सूचना मिली, जिसके बाद नगर कौंसिल के साथ तलाशी अभियान चलाया गया. अब दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इस बारे में डीएसपी ने गौवंश के अवशेष होने की पुष्टि की और धार्मिक रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करवाया गया है. पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में भी लिया है. जानकारी के अनुसार, सरहिंद के बाहरी इलाके में शेखुपुरा के पास हंसला नदी के पुल के नीचे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के थैले फेंके गये थे.
16-17 फरवरी की मध्य रात्रि कुत्ते इन थैलों को खींचकर मांस खा रहे थे, जिसकी सूचना गऊ रक्षा दल ने सरहिंद पुलिस को दी. बीती रात डेढ़ बजे मिली इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की.
- बठिंडा में सख्त पाबंदियां लागू: चाइना डोर बैन, दवाइयों की बिक्री पर नियंत्रण, ट्रैक्टर स्टंट पर रोक
- सम्राट या श्रेयसी कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? CM की रेस में इन नेताओं के नाम सबसे आगे
- Rajasthan News: सुनहरा कछुआ दिखाकर 12 लाख की चपत; अजमेर में ठगों का बड़ा खुलासा, आपके पास भी आए ऐसा ऑफर तो हो जाएं सावधान
- बैलगाड़ी पर सवार BJP प्रदेशाध्यक्ष: सादगी ने जीता गांव का दिल, VIDEO वायरल
- CG Crime News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर CHC के ड्राइवर ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

