अतीश दीपंकर, भागलपुर। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले में चल रहे अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग गांव का है।

दरअसल भागलपुर पुलिस को कल 17 फरवरीको यह सूचना मिली थी की, जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग गांव में अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक, नगर 2 के निगरानी में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने छापामारी कर एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।

इसकी जानकारी देते हुए भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने आज बुधवार को बताया कि, अवैध हथियार बनाने वाले 5 कारीगर मोo शाहनवाज,मोo सद्दाब, मोo शमशेर मो० असलम, मोo मुनाजिर को अधनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सभी पांचो अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

सीटी एसपी ने बताया कि, इस मामले में अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान अर्धनिर्मित पिस्टल 20 पिस, ड्रिल मशीन 1, स्लाइड का लोहा 7, बॉडी बनाने का लोहा 4, ग्राइंडर मशीन 1, लोहा छेद करने वाला वर्मा 5, स्लाइड रिंच 5, हथौड़ी छोटा रिच1,आरी ब्लेड (गोल) 2, लोहा कटिंग किया हुआ टुकड़ा 40, लेथ मशीन 1,मीनिंग मशीन 2, पीठियार्धपेंडी बनाने का लोहा 7, लेथ खोलने वाला हैंडल 1,मीनिंग मशीन खोलने वाला हैंडल 1,ड्रिल चक1
रेती 1,सरसी 1, छेनी 1,स्केल 1 अर्धनिर्मित बैरल 8 पिस बरामद किया गया है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: घूस का केंद्र बना जिला कृषि कार्यालय! पहले अधिकारी गया जेल, अब 50 हजार का रिश्वत लेते प्रभारी भी हुआ गिरफ्तार