गुरुवार को चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. जिसके अनुसार चंडीगढ़ में स्थित पंजाब के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी की खबर सामने आने के बाद सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए गए हैं. सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की बात कही गई है. इनपुट के मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.
सचिवालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त चेकिंग की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां अब इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं, जिससे यह साफ हो सके कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश. बात चाहे जो भी पुलिस बल बड़ी संख्या में वहां तैनात है. जैसे ही यह मेल अधिकारियों की नजर में आया, तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

संवेदनशील सरकारी इमारत होने के कारण प्रशासन ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से इस बात की जांच की जा रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है.
- पुराने दिग्गजों की होगी घर वापसी, जिलाध्यक्ष की सिफारिश के बिना नहीं मिलेगा टिकट, कांग्रेस का बड़ा एलान
- बैंकॉक में ‘साइबर स्लेवरी’ कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जमशेदपुर से मुख्य एजेंट गिरफ्तार, झारखंड CID ने कैसे किया खुलासा?
- महाकाल भक्तों के लिए जरूरी खबर: संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब हुई पूरी तरह ऑनलाइन, यहां कर सकते हैं Booking
- आयकर बिभाग के रडार पर हैदराबाद के कई मशहूर बिरयानी आउटलेट, जांच में 70 हजार करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा
- Breaking News: पंजाब में लगातार मिल रही धमकी, पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की मिली धमकी

