चंडीगढ़। पंजाब में लगातार बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल आ रहे हैं, इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है. कभी स्कूल-कॉलेज तो कभी अस्पताल और अब कोर्ट और सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही जा रही है. वहीं इस बीच बड़ी खबर यह भी आ रही है कि पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की बात कहीं गई है.
पंजाब में वीरवार को ऐसी धमकी भरी ई-मेल आई है. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. पंजाब सचिवालय और कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया है. डॉग और बम स्क्वायड जांच में हुटा है. धमकी में कहा गया है कि सीएम ऑफिस में दोपहर 2:11 बजे और चंडीगढ़ कोर्ट में 3:11 बजे विस्फोट होगा हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सुरक्षा एजेंसियाों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है. चंडीगढ़ कोर्ट और पंजाब सचिवालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
- Holashtak 2026 : इस तारीख से शुरू होंगे होलाष्टक, इन आठ दिनों में करें यह उपाय घर में नहीं आएगी नकारात्मकता…
- ‘किसानों की समस्याओं की अनदेखी…’, श्यामलाल पाल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- सरकार सामंतवादी सोच से काम कर रही
- लैंड फॉर जॉब मामला में दिल्ली की अदालत में तेज प्रताप की हाजिरी, बढ़ सकती हैं लालू परिवार की मुश्किलें
- Rajasthan News: सवालों में घिर गए मंत्री, स्पीकर ने हस्तक्षेप कर दिए निर्देश
- दिल्ली में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हर सदस्य का आधार अनिवार्य, SOP जारी

