अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद से नाराज होकर भारत पर अतिरिक्त 25% का टैरिफ लगा दिया था. इस कारण भारत-अमेरिका में भारी तनाव पैदा हुआ और दोनों के बीच व्यापार वार्ता भी रुक गई. लेकिन फिर 2 फरवरी को ट्रंप ने घोषणा की कि डील के तहत भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करेगा जिसके बदले में उन्होंने भारत पर लगा 25% टैरिफ हटा दिया है. उन्होंने भारत पर लगा 25% रेसिप्रोकल टैरिफ भी घटाकर 18% कर दिया. जनवरी में ही मध्य-पूर्व के देशों से भारत की तेल की खरीद 2022 के बाद से सबसे अधिक हो गई. और इसी के साथ ही सऊदी अरब एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है.

रूस से भारत की तेल खरीद में भारी गिरावट आई है. तेल में गिरावट के कारण अब रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता नहीं रहा. भारत का शीर्ष तेल आपूर्तकर्ता अब सऊदी अरब हो गया है.

लेकिन अब आंकड़ों ने पूरी तस्वीर साफ कर दी है. भारत ने वास्तव में रूस से तेल खरीद में भारी कटौती की है. रूस से भारत के माल (मर्चेंडाइज) आयात में जनवरी में 40.5 प्रतिशत की गिरावट आई. एक साल पहले जहां भारत रूस से 4.81 अरब डॉलर का माल खरीदता था, अब यह घटकर 2.86 अरब डॉलर रह गया है.

इस गिरावट की वजह भारतीय रिफाइनरियों का रूसी तेल की खरीद में भारी कटौती करना है. रूस से भारत के कुल माल आयात में कच्चे तेल का हिस्सा लगभग 80 प्रतिशत रहा है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इंडस्ट्री के सूत्रों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी में ही मध्य-पूर्व के देशों से भारत की तेल की खरीद 2022 के बाद से सबसे अधिक हो गई. और इसी के साथ ही सऊदी अरब एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है.

समय के साथ भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गई. लेकिन अब इस खरीद में तेजी से गिरावट आई है.

कच्चे तेल के अलावा भारत रूस से कोयला, कोक, उर्वरक, लोहा, न्यूजप्रिंट और कीमती पत्थर भी आयात करता है, लेकिन कुल आयात में तेज गिरावट यह दिखाती है कि दोनों देशों के व्यापार संबंधों में कच्चे तेल की भूमिका कितनी अहम रही है.

जनवरी में भारत ने रूस से लगभग 11 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल खरीदा जो नवंबर 2022 के बाद सबसे कम है. भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी घटकर 21.2 प्रतिशत रह गई है. यह मात्रा दिसंबर की तुलना में 23.5 प्रतिशत कम और पिछले साल की तुलना में लगभग एक-तिहाई कम रही.

सऊदी अरब फिर से भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है और फरवरी में वहां से आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के संकेत हैं. रूस से कम खरीद के कारण भारत के तेल आयात में OPEC (तेल उत्पादक देशों का समूह) देशों की हिस्सेदारी भी 11 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई.

विश्लेषकों अनुसार फरवरी में आयात औसतन 10-12 लाख बैरल प्रतिदिन और मार्च में लगभग 8 लाख बैरल प्रतिदिन तक गिर सकता है. इससे यह तो साफ है कि भारत ने अमेरिकी दबाव में तेल खरीद कम की है और आगे भी करेगा लेकिन अचानक से इसे बंद नहीं करेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m