अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा ‘ बोर्ड ऑफ पीस ‘ में भारत ने गुरुवार को ऑब्जर्वर देश के तौर पर भाग लिया। यहां भारत का प्रतिनिधित्व नामग्या सी खम्पा ने किया, जो भारतीय विदेश सेवा (IFS) की वरिष्ठ अधिकारी हैं। नामग्या सी खम्पा इस समय वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में उपराजदूत (Chargé d’affaires) के तौर पर तैनात हैं। वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख नामग्या खंपा ने गाजा मुद्दे पर आयोजित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर आयोजित की गई थी, जिसमें भारत ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।

वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा बोर्ड पीस के उद्घाटन बैठक में भारत की ओर से नामग्या सी खम्पा ऑब्जर्वर बनकर शामिल हुईं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार नामग्या सी खम्पा 2000 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वह अभी वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में उपराजदूत (Chargé d’Affaires और deputy chief of mission) के तौर पर कार्यरत हैं। अमेरिका में भारतीय राजदूत की गैर-मौजूदगी में वही वहां भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं.

भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा ‘ बोर्ड ऑफ पीस ‘ में शामिल होने के निमंत्रण पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन, गुरुवार को इसके उद्घाटन बैठक में इसने ऑब्जर्वर देश के तौर पर शामिल होने का फैसला लिया। ट्रंप ने यह मुहिम गाजा पट्टी (Gaza Strip) के पुनर्निमाण के लिए शुरू की है।

वॉशिंगटन डीसी में तैनाती से पहले नामग्या केन्या में भारत की उच्चायुक्त रह चुकी हैं। 2023 में केन्या के नैरोबी स्थित भारतीय मिशन में रहते हुए, वह साथ-साथ सोमालिया में भारतीय राजदूत की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

केन्या में उच्चायुक्त बनने से पहले नामग्या सी खम्पा नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारत की उपराजदूत रह चुकी हैं। वहीं वह चीन में भी दो बार भारत की ओर से राजनयिक का कर्तव्य निभा चुकी हैं। पहले वो 2002 से 2006 तक और फिर 2013 से 2016 के बीच बीजिंग स्थित डिप्लोमेटिक मिशन का हिस्सा रह चुकी हैं।

2016 से 2018 तक नामग्या सी खम्पा पीएमओ में भी सेवाएं दे चुकी हैं। वहीं विदेश मंत्रालय में तैनाती के दौरान उन्होंने अमेरिका,श्रीलंका और म्यांमार से जुड़े डेस्क पर भी योगदान दिया है।

2009 से 2013 के बीच नामग्या सी खम्पा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं। इस दौरान 2011 से 2013 तक वह यूनाइटेड नेशन एडवाइजी कमेटी ऑन एडमिनिस्ट्रेटिव एंड क्वेश्चनस (ACABQ)की सदस्य भी चुनी जा चुकी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m