कुंदन कुमार, पटना। सदन में आज ब्राह्मणवाद के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। इस मुद्दे पर सदन से बाहर निकलने के बाद बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, इन लोगों (विपक्ष) के पास कोई मुद्दा नहीं है, तो कुछ से कुछ बयानबाजी करते रहते हैं।

विपक्ष द्वारा यूजीसी का विरोध किए जाने पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, जो मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, उसपर टिप्पणी करने का कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि, जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है, तो ये लोग क्यों बोल रहे हैं। ये 25 विधायक क्या कर लेंगे। मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि, एक समय था जब लालू यादव के पास जिन निकला करता था। अब वह जिन मोदी जी के पास चला गया है।

वहीं, विपक्ष द्वारा ब्राह्मणवाद का मुद्दा उठाए जाने पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, वे चुनाव में हार गए हैं, तो कभी ब्राह्मण बात कहते हैं, तो कभी जातिवाद की बात करते हैं। कभी सांप्रदायिकता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि, ब्राह्मण आज जहां भी हैं, अपने गुणों के कारण हैं। इस देश पर जब मुगलों ने आक्रमण किया, इस देश पर जब अंग्रेजों ने आकर शासन किया। तब भी इस देश का सनातन बचा रहा। केवल एक मंदिर और एक छोटे से पुजारी के कारण। ये लोग कुछ जानते नहीं हैं। केवल ब्राह्मणवाद-ब्राह्मणवाद करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘खिलाड़ी आदमी हैं…’, सदन में तेजस्वी की एंट्री पर अशोक चौधरी ने कसा तंज, बोले- कभी CM के फॉलोअर थे, आज हो रही तकलीफ