अमृतसर। चंडीगढ़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार ने करतारपुर रोड पर स्थित गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लेकर श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि यह कदम गुरु रविदास जी की विरासत के सम्मान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कब्जा लेने की पूरी प्रक्रिया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक बलकार सिंह, पंजाब कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन टीनू, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की गई।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने अत्याधुनिक श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के निर्माण के लिए 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा हासिल कर लिया है। इस भूमि का उपयोग अब गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को समर्पित एक विश्व स्तरीय संस्था बनाने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि पंजाब सरकार इस जगह से हाई-टेंशन बिजली की तारों को शिफ्ट करने के लिए 55 लाख रुपये का खर्च वहन करेगी। निर्माण कार्य बिना किसी देरी के सुचारू रूप से चल सकेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी है।
- बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…

