एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर पर शिकंजा कसा है. क्राइम ब्रांच ने हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. पुलिस का दावा है कि हेरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. उसी कड़ी में LOC जारी किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एफआईआर होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था. वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. इस वॉइस नॉट में हेरी बॉक्सर की आवाज की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर को लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. पुलिस जांच में हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है. दावा किया जाता है कि हैरी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था.
बीते दिनों रोहित शेट्टी को धमकी देने और उनके घर पर गोलीबारी करने की प्लानिंग भी हैरी के निर्देश पर ही हुई थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया है.
वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. मुंबई पुलिस को जब इस धमकी भरे वॉइस नॉट की जानकारी मिली तो उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा गया. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एफआईआर होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था. इस वॉइस नॉट में हेरी बॉक्सर की आवाज की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


