UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं रात में ठंड का एहसास भी बना हुआ है. अब धीरे-धीरे दिन का पारा बढ़ने लगा है. अब ठंड का असर लगभग कम हो रहा है. वहीं गर्मी दस्तक दे रही है. मौसम विभाग ने तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. हालांकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें- ‘जब बुलडोजर से किसी का घर गिरता है तो…’, अखिलेश ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- तब वे मुख्यमंत्री आवास में बैठकर खुश होते हैं

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. हालांकि, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, मिर्जापुर, देवरिया, कुशीनगर, बहराइच और गोंडा में दिन में कोहरा छाया रहेगा.

इसे भी पढ़ें- ‘जिसने आरोप लगाया वो खुद हिस्ट्रीशीटर…’, यौन शोषण के आरोप में दर्ज केस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- हम योगी आदित्यनाथ थोड़ी जो केस हटवा लेंगे

उत्तर प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी यूपी में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा. यहां दिन का पारा 28 से 30°C तक पहुंचने का अनुमान है. पश्चिमी और मध्य मैदानी क्षेत्रों के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 28°C तक जा सकता है. हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.