जालंधर। मानव अधिकार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आया है। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान उजागर नहीं की न ही किसी प्रकार की पैसों की मांग की, लेकिन राजनीति में सक्रियता को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

आरती राजपूत ने बताया कि उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनका नाम पूछा इसके बाद उन्होंने कहा कि वह आज कल बहुत ज्यादा राजनीति में आगे आ रही है। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि आजकल आप बहुत इंटरव्यू दे रही हो और शोर मचा रही हो कि रास्ते बंद हो रहे हैं। जब उन्होंने उसका नाम पूछा तो उसने दोबारा धमकी दी और कहा कि तुझे जल्दी पता चल जाएगा कि मैं कौन हूं। राजनीति का बहुत शौक है, देख लेंगे। इसके बाद उसने फोन को काट दिया।