अमेरिका के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलीशान आशियाने मार-ए-लागो में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की. यह हमलावर पेट्रोल कैन और शॉटगन लिए मार-ए-लागो परिसर में घुस आया. ट्रंप की सुरक्षा में सेंध की भनक लगते ही सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध शख्स को मार गिराया. यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस के एक डिप्टी ने संदिग्ध पर फायर किया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस शख्स की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि युवक के इस संदिग्ध व्यवहार के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लिया. युवक की ओर से परिसर की सुरक्षा पर खतरा होने के बाद सुरक्षा बलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति के तनावपूर्ण होने के कारण गोलीबारी हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई.

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो परिसर के बाहर एक सुरक्षा उल्लंघन में 20 साल के युवक की गोलीबारी में मौत हो गई. युवक के हाथ में फ्यूल कैन और शॉटगन जैसा हथियार था, जिसे देखकर यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ने उसे रोकने की कोशिश की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यहीं आवास है.

यह सुरक्षा उल्लंघन की घटना मार-ए-लागो जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मार-ए-लागो में रहते हैं. यहां उनका निजी रिसॉर्ट और मुख्य निवास है. 

इस घटना के बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई), यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के कई पहलुओं को जांच के दायरे में बताया है और बताया कि जांच जारी है. वे सभी तथ्यों और सुरागों को इकट्ठा कर मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं, ताकि घटना के असल कारण सामने आ सकें.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m