चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। रविवार को एक बयान जारी कर ढांडा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पंजाब में युवाओं की “फर्जी जॉइनिंग” कराकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुछ युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई थी। दावा किया गया था कि ये युवा पंजाब के छात्र नेता हैं। अब ‘आप’ नेता अनुराग ढांडा ने इस कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिन युवाओं को पंजाब का बताकर शामिल किया गया, वे असल में हरियाणा के रहने वाले हैं।
“पद की गरिमा का तो ख्याल रखते मुख्यमंत्री”
अनुराग ढांडा ने सीएम सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री को इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल होने से पहले अपने संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए था। यह शर्मनाक है कि पंजाब में भाजपा के लिए जमीन तैयार करने के लिए उन्हें हरियाणा से युवा लाने पड़ रहे हैं और उन्हें पंजाब के युवाओं के रूप में पेश किया जा रहा है।”

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
ढांडा ने कहा कि पंजाब में एक भी युवा भाजपा में शामिल होने को तैयार नहीं है, इसलिए हरियाणा के युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पंजाब के युवाओं का अपमान है।
‘आप’ नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हरियाणा के युवाओं को नौकरियां देने के बजाय उन्हें अपनी ‘सस्ती राजनीति’ के लिए इस्तेमाल कर रही है।
- Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: राजस्थान में शुरू होगा स्कूल ऑन व्हील्स, घुमंतू बच्चों के लिए हर जिले में मोबाइल स्कूल
- CM रेखा गुप्ता का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- “दीदी बंगाल में हैं, भैया दिल्ली में, जनता का पैसा किसके काम आया?”
- बड़ी खबर: पटना सिविल कोर्ट से IG एम. सुनील नायक को बड़ी राहत, आंध्र पुलिस की ट्रांजिट रिमांड अर्जी खारिज
- यूडीआईडी के लिए सदर अस्पताल का चक्कर काट रहा दिव्यांग, व्यवसाय करने की चाहत अधूरी
- गुरदासपुर मर्डर केस में नया मोड़: पाकिस्तानी डॉन ने जारी किया हत्या का वीडियो, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी 10 को मारने की धमकी


