गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला अब गहराता जा रहा है। इस हत्याकांड में अब सरहद पार के कनेक्शन और गैंगवार की एंट्री हो गई है। एक तरफ जहां आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है, वहीं अब पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक कथित वीडियो सामने आया है। दूसरी ओर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस शहादत का बदला लेने का ऐलान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा एक वीडियो और ऑडियो जारी करने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर ASI गुरनाम सिंह को ‘पॉइंट ब्लैंक रेंज’ से गोली मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो इतना भयावह है कि इसमें गोली लगने के बाद शहीद जवान की आंखें खुलते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदला पोस्ट 2 के बदले 10 मारेंगे
इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हैरी बॉक्सर, आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से जारी इस पोस्ट में लिखा गया है:
“हमारे देश के दो काबिल अफसरों गुरनाम सिंह और अशोक कुमार की शहादत का बदला हम खून से लेंगे। तुमने हमारे देश के 2 बेटे शहीद किए हैं, अब हम तुम्हारे 10 मारेंगे। जो भी गद्दार इन आतंकियों का साथ दे रहे हैं, तैयार हो जाओ, सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे।”

गैंग ने आगे चेतावनी दी है कि वे देश की रक्षा करने वालों की तरफ आंख उठाने वालों को नहीं छोड़ेंगे और ऐसी मौत देंगे कि दोबारा किसी की हिम्मत नहीं होगी।
- सबसे बड़े मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने तैयार ये 2 युवा, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- सुवर्णपुर में नवविवाहिता ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद के किडनैप की रची साजिश
- ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर HC में अहम सुनवाई: 2089 पेज की सर्वे रिपोर्ट रिकॉर्ड पर, मौलाना मस्जिद का नहीं मिला नामोनिशान, दोनों पक्षों से मांगे दावे-आपत्तियां और सुझाव
- दोस्त निकला दगाबाज: बहन से लड़ा रहा था इश्क, भड़के भाई ने बीच शहर जमीन पर लिटाकर पीटा
- ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीड़ितों ने सुनाई अपनी सच्ची कहानी

