विधायक सुखपाल खैहरा के घर अवैध निर्माण को गिरने के लिए आज बड़ी संख्या में पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची। इस दौरान उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे। सभी में नाराजगी देखी जा रही थी। सुखपाल का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के निर्माण कार्य गिरने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जैसे ही समर्थकों को इसकी जानकारी हुई बड़ी संख्या में लोग वहां आ कर इकट्ठा होने लगे और इस कार्यवाही का विरोध करने लगे।
बिना नोटिस तोड़ा जा रहा है घर – खैहरा
सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे सीधे तौर पर ‘राजनीतिक बदला लेने’ का तरीका कहा है। उन्होंने कहा कि बिना लीगल नोटिस जारी किए ऐसे पुलिस एक्शन लेना गलत है। पहले नोटिस दिया जाता है और फिर व्यक्ति को मौका दिया जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। ना ही रामगढ़ के सरपंच के पास कोई नोटिस पहुंचा है। “सीएम भगवंत मान के अवैध आदेशों पर मेरे घर के हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।

खैहरा के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
इस दौरान खैहरा के समर्थकों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। लेकिन एंटी-रियट फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन रोक दिया और खैहरा के घर पर पीला पंजा चलाया गया।
- जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने विद्यार्थी, छात्र-छात्राओं ने यातायात-साइबर थाना और ITMS का किया भ्रमण
- नशे की लत ने बनाया पैडलर : कार में चिट्टा बेचने ग्राहक की कर रहे थे तलाश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- हवस की हद पार: बुजुर्ग-दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा; समाज से भी निष्काषित
- नोएडा हिंसा के बाद पूरे NCR में हाईअलर्ट, 50 गिरफ्तार और 200 से ज्यादा लोग हिरासत में, अराजकता रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी
- SRH vs RR IPL 2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, 57 रन से दी करारी शिकस्त, डेब्यूटेंट प्रफुल्ल-साकिब ने उड़ाई RR के बैटिंग लाइनअप की धज्जियां

