चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी से बजता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक खास वीडियो जारी कर यह साफ संकेत दे दिए हैं कि अगले चुनाव में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ही पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे।
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसकी टैगलाइन है- मिशन 2027, सीएम मान दोबारा आ रहा है। वीडियो के कैप्शन में पंजाबी में लिखा गया है, लोग उसके साथ हैं, उसे पंजाब ला रहा है, सीएम मान दोबारा आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो को भगवंत मान की उम्मीदवारी पर पार्टी की अंतिम मुहर के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पुष्टि की है कि पंजाब सरकार आगामी 8 मार्च को अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। सरकार मार्च की शुरुआत में बजट सत्र बुला रही है। बजट के तुरंत बाद 13 से 15 मार्च तक प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट 2026 का आयोजन किया जाएगा।
महिलाओं के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
चूंकि यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है, इसलिए माना जा रहा है कि इसमें लोक-लुभावन घोषणाओं की झड़ी लग सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये का भत्ता देने के वादे को लेकर है। इस बजट सत्र के दौरान सरकार अपने इस प्रमुख चुनावी वादे को लागू करने का बड़ा फैसला ले सकती है।
- बिहार के सुपौल में दर्दनाक हादसा: देर रात घर में लगी भीषण आग, मां और मासूम बेटी की जिंदा जलकर मौत
- लुधियाना: कपड़ा वेस्टेज गोदाम के बाहर रखे सामान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
- सबसे बड़े मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने तैयार ये 2 युवा, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- सुवर्णपुर में नवविवाहिता ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद के किडनैप की रची साजिश
- ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर HC में अहम सुनवाई: 2089 पेज की सर्वे रिपोर्ट रिकॉर्ड पर, मौलाना मस्जिद का नहीं मिला नामोनिशान, दोनों पक्षों से मांगे दावे-आपत्तियां और सुझाव


