शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन का तगड़ा नेटवर्क का खुलासा हुआ है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली दो सगी बहनें धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चला कर काली कमाई से रॉयल विला में घर तक पहुंच गई। दोनों बहनों पर दुष्कर्म करवाने और धर्मांतरण का आरोप का है।
गरीब लड़कियों को टारगेट
दरअसल दोनों बहनें गरीब लड़कियों को टारगेट करती और नौकरी का झांसा देकर फंसाती थी। एक युवती और एक महिला ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। काली कमाई के बूते झुग्गी बस्ती से निकलकर रॉयल विला में आलीशान घर तक पहुंची है।
शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती
आरोपी अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं। शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वाट्सऐप ग्रुप मिले है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जारी है। पुलिस को पीड़िताओं ने दिए सबूत जिसमें दावा किया गया की कई और युवतियों के धर्मांतरण करवाये गए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


