दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजस्थान के करौली जिले के 45 वर्षीय महाराज सिंह ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ा। पुलिस और मेट्रो अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, महाराज पेशे से पुताई (पेंटर) का काम करते थे। महाराज सिंह राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले थे और दिल्ली में अपने बड़े भाई के घर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे। अब जिस घर में शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा था मृतक
मेट्रो डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महाराज सिंह पिछले कई सालों से गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) अस्पताल में चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार को उन्होंने अस्पताल जाकर डॉक्टरों से परामर्श भी लिया था। पुलिस अब घटनास्थल और मानसिक स्वास्थ्य के पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
पीछे छोड़ गया भरा-पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, महाराज सिंह के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं – एक 18 साल की बेटी और दो बेटे, उम्र 17 और 20 साल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU) अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 194 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महाराज सिंह पिछले कई सालों से गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
चार दिन में दूसरा सुसाइड
दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक और दर्दनाक घटना हुई थी। 17 वर्षीय अश्विनी डागर ने चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मेट्रो कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पटरी से हटाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक नजफगढ़ का निवासी था और 12वीं पास करने के बाद कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जांच में सामने आया कि अश्विनी के निजी जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी मौत के बाद परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद मेट्रो और पुलिस प्रशासन ने मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत जताई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


