आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेधड़क किया जाता है, लेकिन नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में हाल ही में एक मामला सामने आया है जहाँ इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी की खुशियों में डूबा परिवार उस समय दुखों के पहाड़ से दो चार हुआ, जब सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी ने हिंसा को जन्म दिया और एक पिता की जान चली गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अस्पताल पहुंचे तब तक हो चुकी थी देर
नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सोशल मीडिया पर हुए विवाद ने हिंसा को जन्म दिया, जिसमें एक पिता सतीश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की और इसी दौरान एक आरोपी ने सतीश के सीने में चाकू वार किया। घायल सतीश को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।
आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन की मदद से तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी को बाहरू दिल्ली के बक्करवाला से और दो अन्य को गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।
आरोपी गिरफ्तार, हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद
इंस्टाग्राम कमेंट विवाद के बाद पिता सतीश की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अमन से अहम जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार, पुलिस हिरासत में अमन ने टीम को हथियार छिपाने के स्थान तक पहुंचाया। उसकी सूचना पर अपराध में इस्तेमाल हुआ बटन से चलने वाला चाकू बरामद किया गया और इसे सील कर अपने कब्जे में ले लिया गया। सभी आरोपियों को कानूनी प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी ही विवाद की मुख्य वजह थी। हत्या के आरोप में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया विवादों के गंभीर परिणामों पर चिंता पैदा कर दी है। शादी की खुशियों में डूबा परिवार अब गहरे सदमे और मातम में है।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के मोतिया खान इलाके में रहने वाली युवती ने 18 फरवरी को कृष्णा नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। 23 फरवरी को होने वाले रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी की रात करीब 8:45 बजे शादी से जुड़ी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिश्तेदारी में मौजूद युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद विवाद बढ़ गया और बाद में इस इंस्टाग्राम कमेंट ने हिंसक रूप ले लिया।
टिप्पणी में युवती के “भागकर शादी करने” का तंज था। इस टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर बहस हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज और धमकियां भी दी गईं। मामला शांत कराने के उद्देश्य से मृतक सतीश अपनी पत्नी और बेटी के साथ आरोपी पक्ष के घर पहुंचे। लौटते समय उन्हें गली में रोककर हमला किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


