जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें में सोमवार शाम एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। सभी सुंदर नगर इलाके में रहती थी। इनमें 12 व 13 साल की दो सगी बहनें और 16 साल की एक उनकी सहेली थी। दोनों बहनें चौथी व पांचवीं में पढ़ाई करती हैं।
जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह लड़कियों के माता-पिता सोमवार सुबह घर से काम पर गए थे और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थी। आसपास खोजने पर बेटियों का कोई पता नहीं चला जिसके बाद परेशान हो कर परिजन से पुलिस को सूचना दी। एसीपी नार्थ अशोक मीणा ने बताया उनकी टीम सूचना मिली थी कि सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाले तीन नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच के दौरान घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों एक डेढ़ बजे घर से कहीं जाती हुई नजर आई।

लड़कियां वापस आते हुए नहीं दिखाई दी हैं। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। आस-पास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि उन लड़कियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।
- CG News : एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रकम
- सूखे नशे पर पुलिस का प्रहार : कार से लाखों का गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस के साथ देशी पिस्टल भी बरामद
- ENG vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- CG Budget 2026: सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ SANKALP बजट, ट्रेंडिंग में पहुंचा नंबर वन पर, जानिए क्या हैं संकल्प?
- गौरव पथ निर्माण में भ्रष्टाचार! : ग्रामीणों ने गुणवत्ता में लापरवाही का लगाया आरोप, मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग


