Today’s Top News : रायपुर. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट हैं. इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देना है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ गठन (वर्ष 2000) के बाद से राज्य के बजट में ऐतिहासिक 35 गुना वृद्धि हुई है. छत्तीसगढ़ का बजट 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंच गया है. सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा बढ़ रही है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया है.
जगदलपुर. माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक झटका लगा है. पोलित ब्यूरो सदस्य टिप्पिरी थिरुपथी उर्फ देवजी उर्फ कुम्मा दादा ने अपने तीन शीर्ष साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. सभी ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया.
बेमेतरा. जिले में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से लोगों को नौकरी लगवाने, ट्रांसफर कराने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था.
रायपुर. छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नारायण साहू को गिरफ्तार करने में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सफलता पाई है. कोयला घोटाला में एंटी करप्शन ब्यूरो में वर्ष 2024 में अपराध क्रमांक 3/2024 दर्ज है, जिसमें आरोपी नारायण साहू लंबे समय से फरार था.
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों एक मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. इस दौरान पहले से सुनियोजित योजना के अनुसार एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.
रायपुर. आईसीएआई रायपुर शाखा एवं सीआईसीएएसए रायपुर को सीआईआरसी के वार्षिक अधिवेशन में “बेस्ट ब्रांच” और “बेस्ट सीआईसीएएसए” अवॉर्ड मिलना वर्षभर की सक्रियता, नवाचार और टीमवर्क की बड़ी उपलब्धि है. अधोसंरचना विकास, प्रोफेशनल प्रशिक्षण, राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों और मजबूत संस्थागत समन्वय के माध्यम से शाखा ने न केवल अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई, बल्कि “CA for CG Growth” जैसे प्रयासों से प्रदेश के आर्थिक विकास में भी सार्थक योगदान दिया. यह सम्मान रायपुर शाखा के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों के सामूहिक समर्पण का प्रमाण है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का 5वां त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को रायपुर के होटल ग्रैंड इम्पीरिया में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव सी. एच. वेंकटाचलम ने बैंकिंग सेक्टर की चुनौतियों, निजीकरण विरोध, लेबर कोड और फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट जैसे मुद्दों पर संगठन का पक्ष रखा. अधिवेशन के दूसरे चरण में महासचिव प्रतिवेदन और लेखा प्रस्तुत किए गए तथा वर्ष 2026–2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें शिरीष नलगुंडवार चेयरमैन, ओम वर्मा अध्यक्ष, पी.के. दास महासचिव और अजय कुलकर्णी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ में होली के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में होली के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
माओवादी संगठन को बड़ा झटका, पहली बार देवजी समेत दो केंद्रीय स्तर के नेताओं ने एक साथ किया सरेंडर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


