Attack On Lawrence Bishnoi Lawyer: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर जानलेवा हमला हुआ है। दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट के पास रात 10 बजे बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गनीमत रही कि गैंगस्टर के वकील को कोई चोट नहीं आई। हालांकि गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, और गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। हालांकि अभी तक किसी भी गैंग ने हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है। घटना को गैंगवार के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस भी इसको लेकर सतर्क है।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई है। डीसीपी बंथिया ने कहा कि हम जांच के हर पहलू पर काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
हमले का मकसद स्पष्ट नहीं- दिल्ली पुलिस
पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह पुरानी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी वाली जगह पर खोखे कारतूस बरामद हुए हैं, जिनकी जांच से हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
कार के गेट और शीशे पर लगी गोलियां
वकील की कार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया है। वहीं एक व्यक्ति सिर नीचे कर सड़क पर बैठा हुआ है। गोलियां कार के शीशों और गेट पर लगीं हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे डराने या जान से मारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


