जगरांव। जगरांव की सीटी यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्र द्वारा सेहरी के लिए खाना नहीं मिलने और वीसी द्वारा मिली धमकी के बाद यह मामला गरमा गया है। इसे लेकर छात्रों द्वारा सोमवार देर रात किया गया प्रदर्शन किया गया था। छात्रों का आरोप है कि रमजान के महीने में उन्हें सहरी और इफ्तारी के समय उचित खाना। नहीं दिया गया, और शिकायत करने पर वीसी ने उनके साथ गंदा व्यवहार किया और एडमिशन कैंसिल करने की धमकी दी। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन को पद से हटा दिया।
मामला बढ़ने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ और एसएसपी अंकुर गुप्ता पहुंचे। बाद में शाही इमाम मोहम्मद उस्मान ने भी छात्रों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ तीन दौर की बैठक की।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन को पद से हटा दिया। यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने पुष्टि की कि एसडीएम जगरांव की अगुवाई में एक जांच कमेटी गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
प्रबंधन ने की बड़ी कार्यवाही
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन को पद से हटा दिया। यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने पुष्टि की कि एसडीएम जगरांव की अगुवाई में एक जांच कमेटी गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
- सासाराम प्रधान डाकघर पहुंची टूलकिट की खेप, प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियों को जल्द होगा वितरण
- ‘चुनाव के समय आपने किया था ऐलान’, अमित शाह के बिहार दौरे पर पप्पू यादव ने गृहमंत्री को याद दिलाया उनका वादा
- पंजाब के वित्तमंत्री ने हरियाणा के सीएम सैनी को घेरा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम सफल, तस्कर अब हरियाणा को नया अड्डा बना रहे
- अभ्युदय जैन केस में बड़ा फैसला: 360 दिन हत्या के आरोप में घिरी रही मां को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 98 दिन जेल में बिताने के बाद अलका जैन पूरी तरह बरी
- बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला का अपहरण: पति ने ही किया किडनैप, थाने पहुंचे माता-पिता


