लाहौर/अमृतसर: भारत से सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई सरबजीत कौर का मामला अब एक हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद में बदल गया है। सरबजीत के भारतीय पति करनैल सिंह ने लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। करनैल सिंह का दावा है कि सरबजीत ने उनसे तलाक लिए बिना ही पाकिस्तान में निकाह कर लिया है, जो कानूनी रूप से अवैध है।
पाकिस्तानी वकील अली चंगेज संधू के माध्यम से दायर याचिका में करनैल सिंह ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका के अनुसार, सरबजीत का पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन उसे उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि नासिर ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर करनैल सिंह से पैसों की मांग भी की थी। करनैल का कहना है कि इसी दबाव और डर के कारण सरबजीत का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसे ‘नूर हुसैन’ बनाया गया और निकाह कराया गया।
क्या कहता है कानून?
वकील चंगेज संधू ने दलील दी है कि सरबजीत ने भारतीय कानून के तहत अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया है। यदि कोई गैर-मुस्लिम विवाहित महिला इस्लाम स्वीकार कर निकाह करना चाहती है, तो उसे कानूनी रूप से तलाक की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। नियमानुसार, पति को इस्लाम स्वीकार करने के लिए 90 दिनों का समय दिया जाना चाहिए और गवाहों की उपस्थिति अनिवार्य है, जिसका इस मामले में पालन नहीं किया गया।

मैं भारत वापस आना चाहती हूं
पिटीशन में एक और बड़ा खुलासा किया गया है। करनैल सिंह का दावा है कि सरबजीत ने उन्हें फोन कर अपनी सुरक्षा को लेकर डर जाहिर किया है। उसने कहा है कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती और वापस भारत आना चाहती है। गौरतलब है कि ननकाना साहिब के दर्शन के लिए गई सरबजीत कौर जत्थे से लापता हो गई थी। बाद में खबर आई कि उसने नासिर हुसैन से निकाह कर लिया है। तब दोनों ने दावा किया था कि उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वे पहले करतारपुर साहिब में मिल चुके थे। लेकिन अब पहले पति के कानूनी हस्तक्षेप ने इस ‘प्रेम कहानी’ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू नहीं, बल्कि…’, जापान में CM योगी का बड़ा बयान, कहा- 9 साल में UP की अर्थव्यवस्था तीन गुनी
- मिठास में घुली कड़वाहट, नवादा की शादी में रसगुल्ले के लिए छिड़ा युद्ध, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, 4 घायल
- IAS के सेक्रेटरी ने 6वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश, अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे
- बाबा रामदेव को दिल्ली हाईकोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स का कवच; इमेज के गलत इस्तेमाल और AI-डीपफेक वीडियो पर रोक
- Ranchi-Delhi एयर एंबुलेंस से पहले दो और विमानों ने भरी थी उड़ान, फिर ऐसा क्या हुआ कि अकेले कैसे फंस गई प्लेन?


