चंडीगढ़। शिअद नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया साल 2021 में सीएम की कोठी का घेराव करने के दौरान पुलिस से झड़प मामले में मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। वह हाजिरी लगाने के बाद कोर्ट से चले गए और अब आरोप तय होने को लेकर सुनवाई होगी।
हालांकि, मामले में पूर्व मंत्री दलजीत चीमा और महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल के खिलाफ हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द हो चुकी है। चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास का घेराव करने के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए यूटी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर नाकेबंदी की थी, पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर पुलिस कार्य में बाधा डाली और सरकारी आदेश का उल्लंघन किया था।
मामले में हाईकोर्ट से ट्रायल पर पहले स्टे हो गई, लेकिन कुछ दिन पहले ही स्टे हटने के बाद मामला अब सीजेएम कोर्ट में पहुंच गया।

मामले में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुरजीत रखड़ा, परंबंस सिंह बंटी रुमाना और रोजी बरकंडी समेत 23 नेताओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई थी, पर मजीठिया समेत कई नेता कोर्ट में पेश नहीं हुए। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 5 मार्च तय की गई है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मैं सबसे बात करता रहता हूं। अगर सकारात्मक परिणाम आते हैं तो आपको बताऊंगा, अभी कुछ नहीं।
- भगोड़ा नीरव मोदी का बच पाना मुश्किल! लंदन पहुंची CBI टीम; कभी भी भारत लाया जा सकता है
- Delhi News Brief: केजरीवाल की वकालत पर रेखा गुप्ता ने साधा निशाना; दिल्ली को यमुना की बाढ़ से बचाने बनेगा फ्लड प्रोटेक्शन वॉल; दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग
- CG Weather Update : प्रदेश के कुछ इलाकों में आज से लू जैसी स्थिति बनने के आसार, रायपुर में 41.2 डिग्री तापमान हुआ दर्ज
- MP Morning News: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा, सीएम डॉ. मोहन करेंगे परिणाम घोषित, कांग्रेस की 3 दिन तक मैराथन बैठकें
- Morning News Brief: ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया; पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपये तक महंगा होगा, अदाणी ग्रीन बनी भारत की सबसे ‘ईमानदार’ कंपनी

