झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की वीर की हिमाचल के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन सहित उनके अन्य परिवारिक सदस्य शिमला के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल वीर सोरेन की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है. वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे. जहां दोस्तों के साथ बर्फ पर स्केटिंग करने के बाद वह अपने होटल लौटे थे, जहां उनकी ताबियत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने आया था। तबीयत बिगड़ने पर उसने ऑनलाइन दवा मंगवाई, जिसके बाद वह बिस्तर से गिर गया और उसके मुंह से झाग निकला।
जानकारी के मताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे. जहां दोस्तों के साथ बर्फ पर स्केटिंग करने के बाद वह अपने होटल लौटे थे, जहां उनकी ताबियत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई. वहीं, पोते वीर सोरेन की मौत की सूचना के बाद झारखंड के राजनीतिक जगत सहित कोल्हान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पूरा शिमला के लिए रवाना हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को वीर सोरेन को दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली में सोलंगनाला व हामटा स्नो प्वाइंट में घूमने के बाद वापस होम स्टे में लौट आए थे. मंगलवार सुबह वह होम स्टे में ही रुके. जबकि अन्य दोस्त घूमने चले गए. बताया जाता है कि दोस्त वापस लौट तो वीरेन ने सर में भारी दर्द होने की बात दोस्तों को बताई. दोस्तों ने उसे दवाई दी. वीर दवाई खाकर सो गए.
दोपहर ढाई बजे दोस्तो को वीरेन के बिस्तर से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी. दोस्तों ने जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे थे. दोस्तों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया. रास्ते में उसके मुंह से झाग भी निकला. सिविल अस्पताल में उसे सीपीआर दी गई लेकिन जांच उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पूछताछ करने पर पता चला है कि सिविल अस्पताल मनाली में मृतक वीर सोरेन का शव स्ट्रैचर पर पाया गया. इस संबंध में स्थानीय डीएसपी मनाली केडी शर्मा का कहना है कि सिविल अस्पताल मनाली से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनका कहना है कि शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


