फगवाड़ा। पंजाब में फगवाड़ा के आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें लगातार विदेशी नंबर से धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे हैं। धमकी देने वाले ने कहा कि जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा। अब इंतजार नहीं सीधा नुकसान पहुंचाउंगा। इसके पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है।
जानकारी मिली है कि कोड वाले विदेशी नंबर से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे है। धमकी देने वाले ने पहले वट्सएप्प पर पहले कॉल किया और उसके बाद फिर धमकी भरे मैसेज भेजे। मैसेज में लिखा “अब तेरे घर में से किसी का भी नुकसान हो सकता है, जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा, तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा।” वहीं एक और मैसेज में आरोपी ने लिखा कि अब वह इंतजार नहीं करेगा और सीधे नुकसान पहुंचाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दलजीत राजू को धमकी भरे फोन आ चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना भी हो चुकी है।
- बदमाशों का आतंक: ब्यूटी पार्लर वाली महिला के घर पर हमला, थार कार क्षतिग्रस्त, की हवाई फायरिंग; मुख्य आरोपी बंटी यादव व बेटे फरार, भाई-बहन गिरफ्तार
- ‘उधर सत्ताधारी लोग विदेश में रहकर…’, अखिलेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा-आम लोगों के पैसों से उठी दीवार को मलबा बना रहे हैं
- Rajasthan News: बीकानेर के नए आईजी का बड़ा फैसला; अब छोटे थानों में भी सुलझेंगे साइबर अपराध, अपराधियों को होगी फांसी!
- झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में मौत, दवा खाने के बाद मुंह से निकला झाग
- Raipur News : बर्थडे पार्टी में हथियार लहराते बदमाश युवकों ने किया डांस, VIDEO VIRAL

