Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश में कार्यरत गिग वर्करों की स्थिति, उनके अधिकारों और राज्य स्तर पर नियमन की आवश्यकता को लेकर जोरदार चर्चा हुई. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और रैपिडो जैसी कंपनियों में काम कर रहे गिग वर्करों को संगठित मजदूरों की श्रेणी में रखा जाएगा या असंगठित में.
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर मंत्री के नकारात्मक जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है?
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को असफल बताया. गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को नकारा.
सरगुजा. गर्मी की आहट के साथ ही अंबिकापुर शहर में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. नमनाकला खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक दिव्यांश राय की पीलिया से मौत के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं. इससे पहले 22 फरवरी को झंझटपारा नवापारा निवासी 40 वर्षीय सोना लाल की भी पीलिया से मौत हो चुकी है. लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. वहीं हाईकोर्ट परिसर में बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुट गई है और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.
महासमुंद. छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अतंर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. दो कार में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट में सप्लाई करने जा रहे 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला तस्कर भी शामिल है. चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा मिला. इसकी कीमत 68.50 लाख रुपए आंकी गई है. एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.
बलौदाबाजार. जिले में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो जवानों की मौत हो गई. हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. इस दौरान एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे आरक्षक की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई.
कोरबा. जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के चलते 13 महीने की मासूम की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई, जिसके बाद उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजन धरने पर बैठ गए हैं और दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले के रिश्वतखोर प्राचार्य को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोर प्राचार्य दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्याख्याता का वेतन निकालने के लिए प्रतिमाह के हिसाब से रिश्वत लेता था. रिश्वत राशि बढ़ाने पर जब व्याख्याता ने पैसे देने से मना कियो तो उनका वेतन तक रोक दिया गया. व्याख्याता के पुत्र ने एसीबी रायपुर में इसकी शिकायत कर दी.
रायपुर. राजधानी रायपुर की हेवी ट्रैफिक वाली सड़कों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रायपुर कमिश्नरेट ने नया आदेश जारी किया है. 4 प्रमुख मार्गों पर अब रैली, जुलूस और प्रदर्शन जैसे सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदी लगा दी गई है. अगले दो महीने तक के लिए आदेश लागू किया गया है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड मौके पर
TRANSFER BREAKING : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Transfer News : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


