भारतीयों की तुलना में कितने अमीर होते हैं इजरायल के लोग

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज इजराइल रवाना हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इजराइल भारत से ज्यादा संपन्न देश है.

आइए जानें कि यहां प्रति व्यक्ति आय कितनी है और वे भारत से कितने ज्यादा अमीर हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, इजरायल में एक व्यक्ति की औसत वार्षिक आय लगभग 40,000 अमेरिकी डॉलर है.

भारतीय रुपये में यह करीब 33 लाख रुपये से ज्यादा बनती है. मासिक आय की बात करें तो इजरायल में औसत सैलरी लगभग 3,317 डॉलर प्रति माह बताई जाती है.

भारतीय रुपये में यह करीब 2.7 से 2.8 लाख रुपये प्रति माह होती है.

इस हिसाब से एक दिन की औसत कमाई करीब 110 डॉलर के आसपास बैठती है, यानी लगभग 9,000 रुपये प्रतिदिन.

इजरायल की प्रति व्यक्ति जीडीपी लगभग 39,000 से 40,000 डॉलर के आसपास बताई जाती है. भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी इससे काफी कम है.

इजरायल में जीवन यापन का खर्च भी भारत से ज्यादा है. सामान्य जीवनशैली के लिए वहां प्रति माह 400 से 600 डॉलर तक का खर्च आ सकता है.