Delhi Police Vs Shimla Police: एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट (AI Summit Shirtless Protest) करने के मामले में 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस के 20 जवान ही गिरफ्तार हो गए। 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लेकर शिमला पुलिस (Shimla Police) और दिल्ली पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को उस समय रोक लिया, जब वह आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी ले जा रही थी। यह पूरा घटनाक्रम चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर सामने आया और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी।
हालांकि शिमला में रात भर चले ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस तीनों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। हिमाचल पुलिस ने तीन बार दिल्ली पुलिस का रास्ता रोका था। आखिरकार अब पुलिस पूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तड़के रवाना हुई है।
दिल्ली पुलिस गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी IYC(इंडियन यूथ कांग्रेस) कार्यकर्ताओं सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को मेडिकल जांच के लिए अंबाला सिविल अस्पताल ले आई। तीनों आरोपियों को IYC (इंडियन यूथ कांग्रेस) AI समिट विरोध मामले में दिल्ली पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है।
दरअसल एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में 3 आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस शिमला पहुंच गई। बिना बताए की गई कार्रवाई पर शिमला पुलिस में गुस्सा फूट गया। इस पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल पुलिस ने तीन वाहनों को रोक लिया जिसमें आरोपी और दिल्ली पुलिस के कर्मी सवार थे। दो वाहनों को शिमला में रोका गया, जबकि तीसरे वाहन को सोलन जिले के धर्मपुर के पास रोका गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में शिमला पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR के संबंध में अपनी जांच में शामिल होने के लिए कहा।
शोघी बैरियर पर शिमला पुलिस की पूछताछ के बावजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गाड़ी में केस से जुड़े दस्तावेज हैं ऐसे में हम चाबी नहीं दे सकते। इस पर शिमला पुलिस ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस की गाड़ी DL-1CAF-0768 को सीज करेंगे।
विवाद तब शुरू हुआ जब शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों से कहा कि गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को केवल 3 जवान ही ले जा सकते हैं। जबकि अन्य पुलिसवालों को जांच में शामिल होने के लिए रुकना होगा। इस पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मेरे बगल में एक आरोपी बैठा है। हर कार में एक आरोपी बैठा हुआ है। हमें उन्हें सुरक्षित तरीके से पेश करना है। वे बस पना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं।
घंटों हिरासत में रहे दिल्ली पुलिस के जवान
दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे रोहड़ू से 3 युवकों को गिरफ्तार किया और उन्हें शिमला लेकर आई। हालांकि, सूचना मिलने पर हिमाचल पुलिस ने सोलन जिले के धरमपुर में दिल्ली पुलिस टीम को रोक लिया और आरोपियों के साथ उन्हें भी हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए शिमला ले जाया गया। आरोपियों और दिल्ली पुलिस के जवानों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने से पहले कई घंटों तक हिरासत में रखा गया। शिमला पुलिस ने एक FIR भी दर्ज की है।
शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में अब तक 11 गिरफ्तारी
इस बीच दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में कांग्रेस के 3 और कार्यकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश से हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल टीम ने सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को शिमला में पकड़ा और वहां एक लोकल कोर्ट में पेश किया। अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


