मखूं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फिरोजपुर जिले के मखूँ पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण की गई ‘फिरोजपुर फीडर नहर’ का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मखूँ की अनाज मंडी में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 74 वर्षों से किसी भी सरकार ने इस नहर की सुध नहीं ली थी। अब इसके जीर्णोद्धार से फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के किसानों को सीधा लाभ होगा। नई लाइनिंग और रिचार्ज पॉइंट बनने से अब नहर में 2600 क्यूसेक अतिरिक्त पानी आएगा। यह परियोजना कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

8 मार्च को महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा के संकेत
चुनाव के दौरान महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के वादे पर मुख्यमंत्री ने बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, महिला दिवस (8 मार्च) पर पंजाब की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने वे वादे भी पूरे किए हैं जो घोषणापत्र में नहीं थे और सभी गारंटी समय पर पूरी की जाएंगी।
सुखबीर बादल पर तंज: आतंकियों की लिस्ट घर से शुरू करें
गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर सुखबीर सिंह बादल के बयान पर पलटवार करते हुए मान ने पूछा कि पंजाब में गैंगस्टर कौन लेकर आया था? बादल द्वारा गैंगस्टरों को आतंकवादी घोषित करने की बात पर सीएम ने तीखी चुटकी लेते हुए कहा कि अगर सुखबीर बादल ऐसा करना चाहते हैं, तो उन्हें यह काम अपने घर से ही शुरू करना होगा।
- महाकाल के आंगन से होगी रंगोत्सव की शुरुआत: संध्या आरती के बाद प्रज्वलित होगी आस्था की अग्नि, भस्म आरती में भगवान को चढ़ेगा हर्बल गुलाल
- अमित शाह का अररिया दौरा, SSB जवानों को नई SOP बनाने के निर्देश, गृह मंत्री ने दी घुसपैठियों को चेतावनी, कहा- हमारा वादा चुनावी नहीं, अब जमीन पर दिखेगा एक्शन
- IND vs ZIM : 11 साल बाद बना ये अद्भुत संयोग! गंभीर-सूर्या की इज्जत बचाएगा ये धुरंधर, प्लेइंग 11 में अचानक मारने जा रहा एंट्री
- Gold Silver Price Today : सोने में तेजी और चांदी फिसली, जानिए आज क्या है लेटेस्ट भाव?
- टीकाकरण से 10 माह के मासूम बच्चे की मौतः इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक बच्चा आईसीयू में भर्ती


