Bagaha Accident: बगहा में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दौनाहा निवासी ब्यास यादव (32) और श्याम यादव (24) के रूप में हुई है। घटना नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के पास की है। हादसे के समय दोनों भाई बहन के घर आयोजित शादी समारोह में से होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नैनहा ढाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नदी थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में हंसता-खेलता दो परिवार उजड़ गया। मृतक में ब्यास यादव दो भाइयों में बड़ा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं, श्याम यादव की पिछले साल अप्रैल में शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती हैं। दोनों चचेरे भाइयों के मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम का माहौल है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- सहरसा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


