गुरदासपुर: गुरदासपुर शूटआउट मामले में पंजाब पुलिस द्वारा किए गए कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर रणजीत सिंह के परिवार ने खुलकर लड़ाई छेड़ दी है। परिवार का आरोप है कि रणजीत सिंह का एनकाउंटर पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी के तहत किया गया। इस अन्याय के विरोध में परिवार ने 1 मार्च को गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास (टैंक चौक) पर बड़े स्तर पर एकजुट हो कर विरोध करने का ऐलान किया है।
परिवार के सदस्यों ने कहा है कि यह लड़ाई केवल उनके बेटे के लिए नहीं, बल्कि सच और न्याय के लिए है। इस बारे में परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो भविष्य में भी निर्दोष लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा। इस इकट्ठ में विभिन्न इंसाफ़ पसंद संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सबकी नजरें 1 मार्च को होने वाले इस इकट्ठ पर टिकी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें समाजसेवी, ग्रामीणों, दोस्तो सगे संबंधियों को इकट्ठा होने की अपील की है।
- मनरेगा में नियमों का उल्लंघन : सुबह मजदूर, दोपहर बाद जेसीबी से करा रहे काम, पंचायत और प्रशासन पर उठे सवाल
- अलीराजपुर में विकास की बौछार: CM डॉ मोहन ने 171 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर बनेगा यादगार पार्क
- पुराना चिकन और मिठाई फैक्ट्री गंदगी का अंबार… होली से पहले मोतिहारी के चर्चित रेस्टोरेंट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल और कारखाना सील
- Rajasthan News: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन? विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में उठाई डिजिटल रेगुलेशन की मांग
- डॉ. चरण दास महंत जाएंगे राज्यसभा ? सक्ति से चमकेगा सूरज !


