रेलवे ने जारी की 10 और होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, देखें रूट और टाइमिंग

होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं

देशभर के अलग-अलग राज्यों में कार्यरत लोगों और खासकर यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने 10 नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है.

ये ट्रेनें लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया और सोगरिया-दानापुर जैसे कई महत्वपूर्ण रूट्स पर चलेंगी

रेलवे ने जिन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है उनमें गाड़ी संख्या 05060/05059 शामिल हैं यह ट्रेन लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल है.

इसके अलावा गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल का संचालन किया जाएगा.

वहीं गाड़ी संख्या 09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल का संचालन किया जाएगा.

रेलवे गाड़ी संख्या 03035/03036 डानकुनी-पटना स्पेशल का भी संचालन करेगा, जो 27 फरवरी से एवं 4 मार्च को डानकुनी से रात 12.30 से बजे चलेगी जो दोपहर 2.45 बजे पटना पहुंचेगी.