हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्स्ट ईयर की एक छात्रा (डेटा साइंस विभाग) पर अन्य छात्राओं पर ‘कॉलेज लाइफ एंजॉय’ करने के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा है। पांच छात्राओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया।
READ MORE: बाबा बागेश्वर जल्द बनेंगे दूल्हा: धीरेन्द्र शास्त्री बोले- माता जी की पसंद की लड़की से होगा विवाह, जल्द मिलेगी खुशखबरी
शिकायतकर्ता छात्राओं के अनुसार, आरोपी छात्रा (मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी) मोबाइल ऐप्स के जरिए अज्ञात युवकों से वीडियो कॉल पर बात करती थी और अन्य छात्राओं (खासकर जूनियर्स) को भी उनसे बात करने या बॉयफ्रेंड बनाने के लिए उकसाती थी। वह बार-बार कहती थी कि “कॉलेज लाइफ एंजॉय करो, बॉयफ्रेंड बनाओ”। जांच में छात्रा के मोबाइल और कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है।
READ MORE: करोड़ों की मिशन अस्पताल जमीन मामलाः फरार आरोपी सुधीर जैन इंदौर से गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम
हॉस्टल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो पूरे नेटवर्क और संभावित गतिविधियों की छानबीन कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन सर्वोपरि है, इसलिए त्वरित कार्रवाई की गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग इसे ‘केरल लव जिहाद’ जैसी फिल्मों से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में छात्रा के विशेष समुदाय से जुड़े होने और ‘जिहाद एजेंडा’ का जिक्र भी किया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक जांच अभी जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


