आकाश श्रीवास्तव, नीमच। मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने रतलाम जिले के बिलपांक टोल प्लाजा पर दबिश देकर 0.352 किलोग्राम अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया।

कूनो नेशनल पार्क: बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते- 6 मादा 3 नर, बांधवगढ़ के बाघों की दहाड़ मुकुंदरा हिल्स

जांच के दौरान हेरोइन बरामद हुई

दरअसल मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने मंदसौर से इंदौर की ओर जा रहे संदिग्ध वाहन पर निगरानी रखी और रतलाम जिले के नीमच-मऊ हाईवे स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर रोककर तलाशी ली। वाहन और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की गहन जांच के दौरान हेरोइन बरामद हुई।

करोड़ों की मिशन अस्पताल जमीन मामलाः फरार आरोपी सुधीर जैन इंदौर से गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम

कार्रवाई की पुष्टि

आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m