National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 फऱवरी 2026) की खबरों में US- इजराइल का ईरान पर हमला, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत; आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत; चुनाव से पहले राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को खुला अल्टीमेटम; टी-20 वर्ल़्ड कप से पाकिस्तान बाहर प्रमुख रहा।

1. US- इजराइल का ईरान पर हमला, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei Death) की मौत हो गई है। इजराइल (Israel) और अमेरिका (US) की संयुक्त हवाई हमलों में हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।

2. आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। फिलहाल मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट दोपहर करीब 2 बजे हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।

3. चुनाव से पहले राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को खुला अल्टीमेटम
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पंजाब के बरनाला से केंद्र की मोदी सरकार पर करारे हमले किए। उन्होंने वहां एक किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टीम वर्क का मंत्र भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को भी एक संदेश देना चाहता हूं। काम टीम वर्क से होता है। एक खिलाड़ी खेल नहीं जीत सकता। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर भी बड़ा हमला बोला।

4. टी-20 वर्ल़्ड कप से पाकिस्तान बाहर
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान टीम का सफर खत्म हो गया है. सुपर 8 के मैच में पाकिस्तान ने आज श्रीलंका पर 5 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. उसे टॉप-4 में पहुंचने के लिए 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था. लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया. जिसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बहार हो गई, और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में पहुंच गई.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
‘जिन हथियारों से दुनिया है अनजान, अब उनसे करेंगे हमला’, ईरान ने ट्रंप को दी धमकीः मिडिल-ईस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन के बीच इजरायल-अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर और फिर जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी हमले किए हैं। इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी IRGC के मेजर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे धमकी दे दी है। उन्होंने ऐसे हथियारों से हमला करने की बात की है जिससे अभी दुनिया अनजान है। (पूरी खबर पढ़े)
शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को मिली जमानतः AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है और कांग्रेस को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। इस मामले में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। बता दें कि, AI समिट के दौरान हुए इंडियन यूथ कांग्रेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत दी। पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


