Afghanistan Airstrike On Pakistan: दुनिया इस वक्त अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में उलझी हुई है। अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट के कई देशों में हमले कर रहा है। आप और हम अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में उलझे हुए हैं। इधर अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सेना ने पाकिस्तान को गहरा जख्म दे दिया है। तालिबान ने रालवपिंडी (Rawalpindi) में नूर खान मिलिट्री बेस (Nur Khan Airbase) समेत कई ठिकानों पर की भयंकर वाली एयरस्ट्राइक की है।

अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले काबुल और बगराम एयरबेस को निशाना बनाया था।

बयान में कहा गया है कि इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने काबुल, बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में बीती रात और आज हवाई हमले किए थे। तालिबान ने अपने बयान में कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन या किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई दोबारा की गई, तो उस पर कड़ा और जवाबी एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान का बीते दिन क्या दावा

इससे पहले बीते दिन खबर आई थी कि अफगान तालिबान और उससे जुड़े आतंकवादी समूहों के लगभग 352 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने अफगान तालिबान को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक तालिबान के 352 लड़ाके मारे जा चुके हैं और 535 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 130 सैन्य चौकियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया जबकि 26 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया।

तरार ने कहा कि 171 टैंक और बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए हैं, साथ ही पाकिस्तान ने हवाई हमलों में 41 ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने यह बड़ा जवाबी हमला तब शुरू किया था, जब अफगानिस्तान ने 2,600 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा पर एक साथ 53 स्थानों पर हमला किया। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अफगान तालिबान को पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों के बीच चुनाव करना होगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m