भिलाईनगर। कुम्हारी केवल्यधाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में अज्ञात महिला की हत्या के बहुचर्चित मामले का डेढ़ माह बाद पुलिस ने खुलासा किया है. लगातार पांच विशेष टीमें जांच में 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी विश्लेषण एवं व्यापक तकनीकी जांच के बाद आरोपी तक पहुंची. आरोपी ने पूछताछ में महिला की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है.
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 17 जनवरी को केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक . अज्ञात महिला का शव मिला था. सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई, साक्ष्य संकलन और पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर कुम्हारी पुलिस मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच विशेष जांच टीमें गठित की.

टीमों ने कुम्हारी और आसपास के गांवों-मोहल्लों में महिला की पहचान के लिए फोटो दिखाकर अभियान चलाया. इस दौरान 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई. जांच के तकनीकी पहलू पर भी विशेष जोर दिया गया. घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का परीक्षण किया गया.
जांच दल ने प्रतिदिन सुबह 5 बजे से देर रात तक फील्ड वेरिफिकेशन और पूछताछ की. इसके साथ ही जिला व अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी रिकॉर्ड का मिलान भी कराया गया. संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुम्हारी निवासी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22) को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया. आरोपी रामनगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07 का निवासी है.
पूछताछ में आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाने, दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार किया है. पुलिस के अनुसार हत्या का कारण दुष्कर्म का प्रयास और विरोध था. मृतका की पहचान के प्रयास अभी भी जारी हैं.
प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 22 मार्च को
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक, सैंपलर ग्रेड-2 (पीएलआईआई 25) भर्ती परीक्षा 22 मार्च को आयोजित करेगा. परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित होगी.
मंडल ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए दो दिनों का समय दिया था. वहीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च से व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा. गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का आवेदन प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही आवेदन स्वीकार किए गए थे.
नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी
भिलाईनगर। एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर की से 10 नौकरी लगवाने का झांसा युवक लाख रुपए की ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है. आरोपी दंपति ने पहले मंत्रालय में बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद प्रार्थी को एनटीपीसी में एई बनाने के लिए ईमेल के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था.
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि बोरीगारका निवासी रविकांत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि न्यू आदर्श नगर दुर्ग निवासी पति प्रशांत कुमार देशमुख ( 49 वर्ष) और पत्नी प्रिया देशमुख (36 वर्ष) ने तीन वर्ष पहले उसे मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया . इसके बाद आरोपी संपति ने प्रार्थी को एनटीपीसी में एई (असिस्टेंट इंजीनियर) पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया. आरोपियों की बातों में आकर उससे किस्तों में कुल 10 लाख रुपए की रकम ली .
इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई. प्रकरण में धारा 420, 467, 468, 120 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी प्रिया देशमुख को गिरफ्तार कर लिया. प्रकरण के सह- आरोपी व गिरफ्तार महिला के पति प्रशांत कुमार देशमुख रविवार को गिरफ्तार किया है.
संशोधन के बाद जमीन की नई गाइडलाइन दर घोषित
दुर्ग। संशोधन उपरांत जमीन की नई गाइडलाइन दर घोषित कर दी गई है नवीन दर के अनुसार शहर में स्टेशन रोड पटेल चौक से फरिश्ता काम्प्लेक्स, ग्रीन चौक तक की जमीन सबसे महंगी है वहीं करहीडीह के जमीन की दर सबसे कम है.
जारी नई गाइडलाइन दर के मुताबिक स्टेशन रोड पटेल चौक से फरिश्ता काम्प्लेक्स, शिवममाल होते ग्रीन चौक तक मुख्य मार्ग के जमीन की दर प्रति वर्ग मीटर 1 लाख 55 हजार एवं मुख्य मार्ग से अंदर 50 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है. इसी प्रकार शनिचरी बाजार से भाजपा कार्यालय होते माजार तक भी मुख्य मार्ग की जमीन प्रति वर्ग मीटर 1 लाख 55 हजार वहीं अंदर की 45000 रुपए प्रतिवर्ग मीटर है जबकि करहीडीह में सबसे कम 7500 रुपए प्रतिवर्ग मीटर दर निर्धारित है.
संशोधन के बाद वृद्धि दर को रखा सौ प्रतिशत से नीचे
यहाँ यह बताना लाजिमी है कि पूर्व में नवम्बर माह में घोषित जमीन की दरों में 400 से 500 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी गई थी इसे लेकर लोगों बहुत रोष व्याप्त था. इसके विरोध में आंदोलन भी हुए इसके बाद इसमें पुनर्विचार पश्चात अब वृद्धि दर को सौ प्रतिशत से नीचे रखा गया जानकारों के अनुसार दुर्ग शहर में संशोधन पश्चात यह वृद्धि औसत लगभग 50 प्रतिशत तक आ गया है. नवम्बर में घोषित दर में कहीं 6500 से 6000 रुपए प्रतिवर्ग मीटर को 15000 प्रति वर्ग मीटर कर दिया था, इसे 11000 प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है.
ऐसे ही अलग-अलग क्षेत्रों अलग-अलग तरीके से 100 प्रतिशत से नीचे रखा गया. वहीं कंडिका खतम करने से छोटी बड़ी सभी कालोनियों में जमीन की दर बराबर हो गई थी. इससे कई जगहों अप्रत्याशित तरीके से जमीन की दर बड़ गई थी. इसमें भी सुधार किया गया. ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमीन की दरें कई गुना बढ़ गई थी इसे भी नवम्बर में घोषित दर से कम किया गया है.
900 पुलिस की तगड़ी घेराबंदी के बीच मनेगी होली, 30 बाज पार्टी की पेट्रोलिंग
भिलाईनगर। शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने के लिए लगभग 900 पुलिस और शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध के लिए 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है. वहीं जिले में 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध व फिक्स प्वाइंट बनाया गया है. साथ ही 25 स्थानों में नाकाबंदी पाइंट लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 2 को होलिका दहन एवं 4 मार्च को रंग गुलाल होली का पर्व मनाया जाएगा. इस दौरान जिला दुर्ग पुलिस ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध आदेशित किया गया है. इसके तहत संपूर्ण जिले को 10 अनुविभाग में विभाजित किया गया है. इसमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है.
साथ ही पूरे जिले में होली पर्व के दौरान शराब पीकर वाहन चलाये जाने एवं हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलाने/ बैठने वाले वाहनों की जब्ती, नाबालिग दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जब्ती, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग एवं एवं अवैध हथियारों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग अति. पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में 25 महत्वपूर्ण स्थान में नाकाबंदी चेकिंग पाइंट लगाया गया है.
इसके अतिरिक्त संपूर्ण जिले में पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पाटियों का निर्माण किया गया है, लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है. वहीं होली पर्व में शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है. बाज पार्टी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र की अंदरूनी गलियों, चौक-चौराहों में भी लगातार बाइक पेट्रोलिंग का समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जाएगी.
कुत्ते को बेरहमी से मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
भिलाईनगर। एमपीईबी चौक जामुल में कुत्ते को बेरहमी से मारने वाले दो आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 325, 3 (5) बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है. ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि रविवार को रात्रि लगभग 3.30 बजे एमपीईबी चौक जामुल क्षेत्र में गली के एक कुत्ते को दो व्यक्तियों ने बेरहमी से मार दिया यह सूचना मिली.
प्रार्थी मदन साहू निवासी एमपीईबी चौक जामुल ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले के मुर्तुजा अली एवं राहुल मारकण्डे द्वारा कुत्ते को गंभीर रूप से पीटने से उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 325, 3 ( 5 ) बीएनएस तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुर्तुजा अली (30 वर्ष) निवासी वार्ड 01 जामुल व राहुल मारकण्डे (23 वर्ष) निवासी सांई मंदिर के पास जामुल को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया गया.
शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापमं लेगा परीक्षा, संभावित तिथि घोषित
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल स्कूल शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती परीक्षा लेगा. व्यापमं ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी कर दी है. जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक पद की परीक्षा 11 अक्टूबर को, शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर को तथा व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है.
मंडल ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां संभावित हैं और भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता शर्तें, पाठ्यक्रम, परीक्षा योजना, आवेदन प्रक्रिया एवं शुल्क संबंधी जानकारी पृथक से जारी की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी तथा प्रवेश पत्र निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
परीक्षा केंद्र, समय एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में उल्लेखित रहेंगे. शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सूचना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि संभावित तिथियां स्पष्ट होने से तैयारी को व्यवस्थित रूप देने में सहायता मिलेगी. मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगामी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.
3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले लगेगा सूतक
राजनांदगांव। 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के चलते 9 घंटे पहले सूतक लगने से मंदिरों के पट पूरी तरह से बंद रहेंगे. सूतक काल समाप्त हो जाने के बाद ही मंदिरों के पट खुलेंगे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी. 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के चलते मंदिर के पुजारी द्वारा भी इसकी जानकारियां यजमानों को दी जा रही है.
राजनांदगांव जिला मुख्यालय के पंडित और आचार्य श्री शुक्ला ने बताया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. इसकी शुरुआत दोपहर को 3:20 में होगी जोकि शाम को 6:48 तक रहेगा. इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की है. भारत के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सहित राजनांदगांव जिले में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी.
उन्होंने बताया कि पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. तब चंद्र ग्रहण पड़ता है. यह एक खगोलीय घटना है. 3 मार्च को दोपहर 3:20 में चंद्र ग्रहण की शुरुआत होने के चलते 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा. सूतक की शुरुआत सुबह 9:39 से होगी जिसकी समाप्ति शाम को 6:46 पर रहेगी. 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के चलते 9 घंटे पहले सूतक भी लगेगा.
पंडित योगेश तिवारी ने बताया कि सूतक काल का समय 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. सूतक सुबह 9:39 से प्रारंभ
होगा, जिसकी समाप्ति शाम को 6:46 में होगी. उन्होंने कहा कि इस अवधि में मंदिरों के पट पूरी तरह से बंद रहेंगे. सूतक काल समाप्त होने के बाद ही शाम को पुजारी मंदिरों में पूजा अर्चना कर सकेंगे और घरों में भी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना होगी.
चार फ्लोर में तैयार हो रहा क्रिटिकल अस्पताल, मार्च तक मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव। जिलेवासियों को जल्द ही पेंड्री स्थित मेडिकल कालेज में चार प्लोर वाली क्रिटिकल केयर अस्पताल की सुविधा मिलेगी. इस बिल्डिंग में चार प्लोर में इलाज की अलग अलग सुविध मिलेगी. जिसमें लेबर रूम, आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू और सर्जिकल वार्ड की सुविधा रहेगी. सभी जगह लिफ्ट की सुविधा और परिजनों के लिए अगल से वेटिंग हाल बनाया गया है.
जानकारी अनुसार क्रिटिकल केयर अस्पताल की नींव 24 जून 2023 को रखा गया था. जिसकी लागत 16 करोड़ 23 लाख और इक्यूपमेंट के लिए सात करोड़ 12 लाख रूपए स्वीकृत की गई थी. इस तरह इसका निर्माण 23 करोड 75 लाख में हो रहा है. इसके निर्माण में ठेकेदार द्वार लगातार देरी किए जाने से अब तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है.
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने जिला अस्पताल और पेंड्री स्थित मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लिया था. उन्होने क्रीटिकल केयर अस्पताल में निर्माण कार्य की देरी पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई थी.
उन्होंने ठेकेदार को आगामी फरवरी माह में किसी भी हाल निर्माण पूरा कर हैंड ओव्हर करने की चेतावनी दी थी. लेकिन अभी भी अस्पताल की फिनिसिंग कार्य बाकी है. जिसे 31 मार्च तक करने कहा गया है. अध्यक्ष के निरीक्षण में ठेकेदार ने फायर फाइटर के टेंडर में देरी होने के कारण निर्माण प्रभावित होना बताया था. ठेकेदार का कहना था कि समय पर उन्हें भुगतान नही होने के कारण भी समस्या आ रही थी . o चार प्लोर में इस तरह सुविधा मिलेगी.
अधीक्षक अतुल देशकर ने बताया कि, पहले प्लोर में दो लेबर रूम, ड्यूटी रूम, मेटरनिटी वार्ड, अल्ट्रासाउंड वार्ड, महिला प्रसूती कक्ष और पंजीयन काउंटर, रेडियोलाजी कक्ष होगें . वही दूसरे प्लोर में आइसोलेशन वार्ड व रूम, डाक्टर ड्यूटी रूम, चेजिंग व डायलिसिस रूम होगें.
तीसरे प्लोर में आठ बिस्तर का आईसीयू कक्ष, डाक्टर ड्यूटी रूम, परिजनों के लिए वेटिंग एरिया, प्रोसीजर रूम होंगे. वहीं चौथे प्लोर में सर्जिकल वार्ड और अपरेशन व काउंसिलिंग एरिया रहेगा. पूरे माले में लिफ्ट सुविधा होगी. इसके आलावा पार्किंग के लिए परिसर भी रहेगा. इसके आलावा कैजुअल्टी माइनर ओटी, आर्थो, सर्जिकल की सुविधा यहां मरीजों को मिलेगी. इमरजेंसी इलाज के बाद अस्पताल में स्थिति देखकर शिफ्ट किया जाएगा. इसका निर्माण सीजी – एमएससी द्वारा कराया जा रहा है.
31 मार्च तक पूरा करने का अल्टीमेटम
ठेकेदार को फरवरी माह तक कार्य पूरा करने कहा गया था. अभी फिनिसिंग कार्य बाकी है. मेडिकल कालेज में पर्याप्त सुविधा नही होने के कारण अलग से क्रिटिकल अस्पताल की प्लानिंग थी. इस अस्पताल के बनने से मरीजों को बेहतर इलाज के साथ ही अन्य सुविधा मिलने लगेगी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


