रोहित कश्यप, मुंगेली l छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेसी नेता एवं कबीर पंथ से जुड़े गुरु परिवार के सदस्य गुरु हेमेंद्र गोस्वामी परिवार सहित इन दिनों वैश्विक युद्ध जैसे हालात के बीच यूरोप यात्रा पर होने के कारण चर्चा में हैं. बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव और उड़ानों के रद्द होने की खबरों के बीच उन्होंने यात्रा स्थगित कर स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है.
यह भी पढ़ें : CG Crime : कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अरोपी
हेमेंद्र गोस्वामी ने बताया कि वे गुरुवार को मुंगेली से रायपुर पहुंचे, वहां से हवाई मार्ग से मुंबई रवाना हुए. शुक्रवार को मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरी और शुक्रवार रात दुबई से स्विट्ज़रलैंड के लिए प्रस्थान किया. शनिवार को दुबई में हुए हमले की खबर सामने आने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई.

वर्तमान में वे स्विट्ज़रलैंड में हैं. उन्होंने बताया कि परिवार यूरोप के 8 देशों की यात्रा पर निकला था. उनके पास यूरोप के 24 देशों के लिए मान्य शेंगेन वीज़ा है. हालांकि, मौजूदा युद्ध जैसी परिस्थितियों और उड़ानों के रद्द होने की खबरों के चलते उन्होंने आगे की यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है.
उड़ान रद्द होने की आशंका से चिंता
हेमेंद्र गोस्वामी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के कारण कई मार्गों पर उड़ानों में बदलाव और रद्द होने की सूचनाएं मिल रही हैं. इसी कारण वे जल्द से जल्द भारत लौटना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्थिति सामान्य होने तक विदेश प्रवास जारी रखना उचित नहीं है.
दुबई में छत्तीसगढ़ के लोगों की मौजूदगी
उन्होंने यह भी बताया कि दुबई में छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में लोग इस समय हैं, जिससे हमले की खबरों ने प्रवासी समुदाय में चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, दुबई अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, फिर भी क्षेत्रीय तनाव का प्रभाव हवाई यातायात पर पड़ सकता है.
स्विट्ज़रलैंड में फिलहाल स्थिति सामान्य
जानकारी के अनुसार, स्विट्ज़रलैंड में प्रत्यक्ष युद्ध जैसी स्थिति नहीं है, और सामान्य जनजीवन शांतिपूर्ण है. फिर भी पूरे यूरोप में सुरक्षा सतर्कता बढ़ाई गई है. वर्तमान हालात को देखते हुए परिवार जल्द से जल्द भारत लौटने के विकल्प तलाश रहा है. वहीं उनके समर्थक और अनुयायी उनकी सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


