अमित पवार, बैतूल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला बैतूल जिले का है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल है। खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 मार्च महाकाल भस्म आरती: भस्म आरती में भगवान महाकालेश्वर को लगाया गुलाल, यहां कीजिए दर्शन

घटना देर रात 3 से 4 बजे के बीच की

दरअसल घटना इटारसी रोड बसंत पेट्रोल पम्प के पास की है, जहां खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल है। घटना देर रात 3 से 4 बजे के बीच की बताई गई है।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

कार सवार लोग कहां जा रहे थे यह जानकारी स्पस्ट नहीं हो पाई है। मृतक युवकों के शव को जिला अस्पताल के मरचूरी रूम में रखा गया है। घायल युवकों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड़ की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m